Nariyal Barfi-(नारियल बर्फी)
खाने के बाद कुछ मीठा ना हो तो,खाना कुछ अधुरा सा लगता है और अगर मीठा 5 min में तैयार हो जाये तो फिर बात ही क्या है|तो आज हम बनाने जा रहे है 5 min में सुपर टेस्टी तैयार होने वाली नारियल की बर्फी मिल्कमेड के साथ,घर में किटी पार्टी हो,या गेस्ट आये हो या बच्चो के लिए कुछ yummy स्वीट चाहिये तो ये recipe सबसे बेस्ट है ,क्युकी ये सिर्फ 5 min में बिना किसे ज्यादा म्हणत के रेडी हो जाती है|तो चलिये बनाते है(nariyal) नारियल की बर्फी मिल्कमेड के साथ|
नारियल की बर्फी बनाने की सामिग्री-Ingredients For Nariyal Barfi
- (सूखे नारियल का बुरा) नारियल बुरादा – 200gm
- dry फ्रूट्स – ३ बड़े चम्मच(बारीक कटे हुए)
- इलायची पाउडर – 1/२ छोटे चम्मच
- मिल्कमेड – 100 gm
नारियल बर्फी बनाने की विधि-How to make Nariyal Barfi
- नॉन-स्टिक कढ़ाई में मिल्कमेड और नारियल का बुरादा डालकर मध्यम आंच पर मिक्स करें|
- मिक्स करने के बाद dry फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 1/२ min तक मिक्स करें|
- एक प्लेट पर देसी घी लगाकर चिकना करलें|
- अब इस प्लेट में तैयार मिश्रण को डालें और समान होने तक हाथ से फैलाएं|
- ऊपर से बचा हुआ नारियल बुरादा व कटे हुए dry फ्रूट्स डालें और ठंडा होने रख दें|
- बिलकुल ठंडा होने के बाद चौकोर या डायमंड आकार में काटें और परोसें|
टिप्स(सुझाव)
- बर्फी बनाते समय आंच तेज़ नहीं होनी चाहिये|
गॉसिप कोना-
इस recipe की खास बात ये है की ये बनने में इतना कम समय लेती है की यकीन नहीं होता की इतने कम समय में इतनी टेस्टी और so much easy स्वीट डिश बन सकती है,इसलिए आप भी इसे जरुर try करें और एन्जॉय करें इस टेस्टी स्वीट डिश को अपनी फॅमिली के साथ| मिलते है next recipe के साथ तब तक अच्छा खाईये अच्छा खिलाईये|