Dry Fruits Panjiri/Meva Paag-
भारतीय(Indian) मिठाई में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मिठाई है पंजीरी (panjiri) जिसे मेवा पाग भी कहा जाता है,वैसे तो ये किसी भी समय बनने व खाने वाली स्वादिष्ट मिठाई है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी पर ये विशेष रूप से बनाई जाती है|
ये ढेर सारे मेवों व गोले के साथ बनाई जाती है| चलिए मै आपको कुछ टिप्स और आसान तरीको से dry फ्रूट पंजीरी बनाना सिखाती हूँ|
Ingredients For Dry Fruit Panjiri-ड्राई फ्रूट पंजीरी बनाने की सामिग्री
- मखाने – 100 gm(लगभग)
- खरबूजे की मींग – 1/२ कप
- गोला(कदुकास किया हुआ) – 1 छोटे आकार का
- चिरोंगी – 50 gm
- बादाम – 50 gm
- गोंद – 1/4 कप
- घी – 7-8 टेबलस्पून
- चीनी – २ 1/२ कप
- पानी – 1 कप
- किशमिश – 1 टेबलस्पून
- छुआरे – 2 टेबलस्पून
- दूध – 2 टेबलस्पून
How to make Dry Fruits Panjiri-ड्राई फ्रूट (मेवे)पंजीरी बनाने की विधि
- कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी डालकर गरम होने पर मखानों को करार होने तक भूनकर निकाल लें|
- इसी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी डालकर बादाम को मध्यम आंच पर हल्का डार्क होने तक भून कर निकाल लें|
- उसी घी में एक-एक करके चिरोंगी,किशमिश भी 1/२-1/२ min तक तल लें|
- अब कढ़ाई में गोंद डालकर तल लें(गोंद कचहरी की तरह फूल जायेगा)
- इसके बाद 1 टेबलस्पून घी डालकर मिंगे को मध्यम आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुनलें|
- मिंगो में से चट-चट की आवाज़ आने पर आधी कढ़ाई पर प्लेट ढक कर फिर भुनें(इससे मिंगे इधर-उधर निकलकर गिरेंगी नहीं)
- छुआरों के बीज निकाल कर मिक्सी में चलालें|
- भुने हुये मखानों को मोटा-मोटा दरदरा पिसलें(पाउडर नहीं होना चाहिये)
- तले हुये बादाम को भी दरदरा पिसलें या काट लें|
- गोंद को भी मिक्सी में पिसलें|
- सारी सामिग्री(गोला,किशमिश,मिंगे,चिरोंगी,पीसी गोंद,पिसे बादाम,पिसे मखाने)को मिला लें|
चाशनी बनाने के लिए-
- कढ़ाई में 1 कप पानी डालें|
- इसमें २ 1/२ कप चीनी डालकर तेज़ आंच पर पकाएं|
- चीनी घुलने के बाद,चाशनी को साफ करने के लिए २ टेबलस्पून दूध डालकर
- चाशनी को बिना चलाये 1/२ min बाद साइड से कर्चाली की सहायता से जमा हुई कलोची/गंदगी को निकाल दें|
- चाशनी में २ टेबलस्पून घी डालदें|(इससे पंजीरी चमकदार बनती है)
चाशनी तैयार है या नहीं देखने के लिए २ तरीके-
1 तरीका –
- एक बूंद चाशनी 1/२ कटोरी पानी में डालकर देखें|
- अगर चाशनी कटोरी की तली में जम जाये तो मतलब चाशनी तैयार है|
२ तरीका
- 1 चम्मच चाशनी निकल कर ठंडा करलें|
- फिर दो उंगलियों के बीच रख कर चिपका कर देखें|
- अगर उंगलियों के बीच 1 तार जैसा बनता है तो चाशनी तैयार है|
पंजीरी ज़माने का तरीका-
- 1 बड़ी थाली/प्लेट में घी लगाकर चिकना करलें|
- तैयार चाशनी में मिक्स मेवा डालकर २-3 min तक मध्यम आंच पर जमने वाली स्टेज तक पकाइये|
- अब इस मिश्रण को चम्मच से गिरा कर देखिये|
- अगर चाशनी और मेवे साथ में गिरतें है तो ये जमने वाली स्टेज पर आ गयी,गैस बंद कर दीजिये|
- मिश्रण को चिकनी की हुई थाली में डालदें|
- थाली को हल्का-हल्का पटकते हुये मिश्रण को सब तरफ फैलने दें|
- सब तरफ फैलने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें|
- थोडा ठंडा होने के बाद चाकू से मनचाहे आकार में काटने के निशान बना लीजिये
- पूरा ठंडा होने के बाद टुकड़ों को अलग करके एयरटाइट कंटेनर में रखलें|
- ये लगभग 10-१२ दिन तक खरब नहीं होती|
टिप्स-सुझाव
- मिश्रण को थाली में डालने के बाद ऊपर से हाथ बिलकुल न लगायें|
- ऐसा करने से पंजीरी सफ़ेद बनती है\
- इसलिए थाली को हल्का-हल्का पटकते हुये ही मिश्रण को पूरी थाली में फेलायें|
- अगर चाशनी में मिश्रण डालने के बाद चाशनी पतली लगे
- तो तुरंत थोड़े से मखाने भून कर मिक्सी करके उसमें मिला दें मिश्रण गाढ़ा हो जायेगा|
- और लगे की मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो २-3 टेबलस्पून पानी मिला दें|
- टुकड़े निकालते समय थाली को नीचे से थोडा सा गरम कर लीजिये
- पंजीरी के टुकड़े आसानी से निकल जायेंगे|
- आप चाहें तो बहुत कम घी में में मेवे को तल/भून सकतें हैं|