आम का मुरब्बा(Murabba)
आम गर्मियों में आने वाला ऐसा फल है, जिसका इंतजार सब को रहता है और ये फल कुछ ही महीनो के लिए आता है | तो आम के इस मुरब्बा(murabba)/ खट्टा मीठा लच्छा/ चटनी,को मैं बिना पानी के, सिरके और चीनी में पका कर तैयार करुँगी, जिससे ये कम से कम २ साल तक खरब नहीं होगा| मिनटों में ये तैयार हो जाने वाला खट्टा मीठा मुरब्बा है|
कुछ लोग आम का नमकीन लच्छा बनाते है तो कुछ मीठा, कुछ आम को काटकर फिर उसका खट्टा मीठा लच्छा बनाते हैं| यहाँ में आम को कदुकास करके खट्टा मीठा लच्छा बनाउंगी| आम से बोहत तरीके के आचार बनाये जाते हैं, जैसे कटे आम का आचार(Mango pickle), आम की खट्टी चटनी(Mango Chutney), अमिया का सलोना आचार(Mango Salona Pickle) जिन्हें बनाने में कम से कम 4-5 दिन का समय लग जाता है| लेकिन ये आम का मुरब्बा/आचार ऐसा है की आप इसे तुरंत बनाते ही खा सकते हो|
क्या इसे बनाने में बोहत समय लगता है– आम से बोहत तरीके के आचार बनाये जाते हैं, जैसे कटे आम का आचार(Mango pickle), आम की खट्टी चटनी(Mango Chutney), अमिया का सलोना आचार(Mango Salona Pickle) जिन्हें बनाने में कम से कम 4-5 दिन का समय लग जाता है| लेकिन ये आम का मुरब्बा/आचार ऐसा है की आप इसे तुरंत बनाते ही खा सकते हो|
कब परोसे – आम के इस मुरब्बे को आप दाल रोटी, Paneer parathe, खिचड़ी, मेथी, आलू, गोभी, मटर आदि की पूरी के साथ परोस सकती हैं, इनके साथ ये बोहत स्वादिष्ट लगता है| आप इसे बच्चों या बड़ों के टिफ़िन में भी किसी भी परांठे या पूरी के साथ रख सकती हैं| बच्चें इसे बोहत पसंद करते हैं| पिकनिक या कही सफर में सब्जी की जगह इस खट्टे मीठे मुरब्बे को ले जा सकती हैं, खाने में भी मजेदार और सब्जी में से तेल निकलने का डर भी नहीं |
आम व गर्मियों से जुडी कुछ अन्य रेसिपीज-
Preparation Time- 10 minute Cooking Time- 30 minute Total Time – 40 minute
For – 1 kilo serving
सामिग्री:
- 1.25 किलो आम (फजली किस्म का कदुकास किया हुआ )
- 1 टी स्पून नमक
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून मेथी दाना
- 1/8 टी स्पून हिंग
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1.5 कप चीनी
- 3/4 कप सफ़ेद सिरका
- 1 टी स्पून कला नमक
- 1 टेबल स्पून कलोंजी
- 1/२ टेबल स्पून सफ़ेद नमक
- एक चुटकी ऑरेंज रेड खाने वाला रंग
आम का मुरब्बा बनाने की विधि(How to make Aam Murabba)
- आम को छीलकर, कुठली छोडकर उसके गुदे को कदुकास कर लीजिये|
- अब कदुकास किये आम के लच्छे में नमक डालकर मिलाएं|
- और इसे रात भर के लिए मलमल के कपड़े में बांध कर कही टांग दें|
- ताकि इसका सारा पानी निकल जाये|
- एक कढ़ाई में तेल डालकर हल्का गर्म करलें|
- गैस को लो फ्लेम पर रखें |
- इसमें मेथी दाना डालें, 4-5 सेकंड बाद हिंग डालें|
- फिर लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें|
- इसमें कदुकास किया आम का लच्छा डालें|
- कुछ सेकंड अच्छे से मिक्स करें|
- चीनी व सिरका डालकर मिक्स करें|
- मीडियम फ्लेम पर 1-२ मिनट, लगातार चलाते हुये पकाएं|
- इसमें कला नमक, कलोंजी डालकर मिक्स करें|
- चीनी ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया होगा|
- सफ़ेद नमक डालकर मिक्स करें|
- इसे लगातार चलाते हुये ही, तब तक पकाएं, जब तक चीनी अच्छे से घुल नहीं जाती|
- मीडियम फ्लेम पर, चीनी के घुलने में लगभग 15-20 मिनट लगेगें|
- जब चीनी घुल जाये और लच्छा हल्का गाड़ा हो जाये, तो गैस बंद कर दें|
- मुरब्बे को अच्छे से ठंडा होने दें|
- ठंडा होने के बाद तैयार आम के मुरब्बे को कांच की बोतल/बरनी में भर कर, किसी सुखी जगह रख दें|
- मुरब्बे को हमेशा सूखे चम्मच से ही निकालें वरना ख़राब हो जायेगा|
सुझाव:
- मुरब्बे के लिए कच्चा और बिना पका आम ही इस्तेमाल करें|
- चीनी की मात्रा अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकती हैं|
- मुरब्बा बनाते समय, कढ़ाई के एक सिरे को कपड़े से पकड़े रहें वरना कढ़ाई फिसल सकती है|
- तैयार आम के मुरब्बे को लगभग २ साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं|
- अधिक स्वाद के लिए मुरब्बे में 1 टी स्पून इलायची पाउडर दल सकतीं हैं|
- मुरब्बा बनाते समय, लगातार करछी से चलाते हुये पकाएं, वरना चीनी निचे चिपक जाएगी|
- मुरब्बे के पकने का समय, फ्लेम के अंतर व आम की किस्म की वजा से, कम या ज्यादा हो सकता है|