लोबिया चाट -White Lobia chaat recipe
सामिग्री- Ingredients for Lobia chaat
- उबला हुआ लोबिया/ Lobia – 1 1/2 कटोरी
- प्याज़ – 1/२ कप (बारीक कटा हुआ )
- टमाटर बारीक कटे हुए – 1/२ कप
- पत्ता गोभी (पतली लम्बी छोटी साइज़ में कटी हुयी) – 1 कप
- गाजर छोटी -छोटी बारीक कटी हुयी – 1/२ कप
- शिमला मिर्च – 1/२ कप (बारीक कटी हुयी)
- अदरक (बारीक कटा हुआ) – २ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च बारीक कटी – 1
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला पाउडर – २ छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- नींबू – एक छोटा सा
- नमक – २ छोटी चम्मच/स्वादानुसार
- तेल – २ बड़े चम्मच
लोबिया चाट बनाने की विधि-How to make Lobia Chaat
- एक कड़ाई में २ बड़े चम्मच तेल गरम करके प्याज़ डालकर हल्का सुनहेरा होने तक भुने |
- प्याज़ भूनने के बाद ,टमाटर डालकर 1-२ min तक भुने|
- टमाटर के बाद गाजर,पत्तागोभी डाल कर २-३ min तक भुने|
- अब शिमला मिर्च ,हरी मिर्च ,लाल मिर्च पाउडर,अदरक,उबला हुआ लोबिया डालकर हलके हाथ से मिक्स करे|
- अब इसमे गरम मसाला पाउडर,नींबू का रस/खटाई,नमक,चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करे और ३-४ min तक भुने|
- तैयार लोबिया की चाट को हरे धनिये से गार्निश करके ,गरम -गरम सर्व करे|
टिप्स:
- लोबिये को उबालने से पहले ३-४ घंटे पानी में भिगो कर उसमें चुटकी भर खाना सोडा डाल के रखे और उबालते समय उसमे थोडा सा नमक डालकर उबालें|
- आप चाहे तो इसे बिना प्याज़ का भी बना सकती है और अपने मनपसंद कोई भी सब्जी add कर सकती हैं|
गॉसिप कोना:
ये बात सब लोग जानते हैं की सब्जियाँ खाना कितने जरुरी हैं ,इसलिए अक्सर हम लोग परेशान रहते है कैसे अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खिलाएं ,तो मेरे कोशिश यही रहते है की मै जो भी recipes आपसे शेयर करूं वो स्वाद में तो बेमिसाल हो ही साथ ही स्वास्थवर्धक भी हो ,लोबिया की चाट मेरे घर week में 1-२ बार as a evening snacks जरुर बनती है ,मेरा बेटा इसे बडे मजे से खाता है ,तो आप भी बनाइए और अपने बच्चों को भी खिलाइए फिर देखना कैसे वो स्वाद-स्वाद में सारी सब्जियाँ चट कर जाते हैं।
Love the site– very individual friendly and whole lots to see! http://macademyoron.org/home/?option=com_k2&view=itemlist&task=user&id=242597
Thanks