लस्सी रेसिपी(lassi recipe)-
पंजाबी स्टाइल लस्सी (lassi) साथ में फ्लेवर होगा बिस्ते, कुछ नट्स और टॉपिंग की है रबड़ी के साथ, जो बनायेंगे लस्सी को और भी स्वादिष्ट|
दही(Curd) की ये लस्सी बनायेगें बिना ग्राइंडर और मिक्सी के ,जी है इसे बनेगें हम मथनी/रई से एकदम आसान और पंजाबी स्टाइल में| तेज़ गर्मी में दही के कारण लस्सी बॉडी को अन्दर से ठंडा व एकदम तरोताजा और रिफ्रेश कर देती है | इसे बनायेंगे हम ताज़े गाड़े दही के साथ कुछ नट्स और रबड़ी |Spicy North Indian फ़ूड के साथ ये ठंडी-ठंडी लस्सी परफेक्ट combination है, और तो और ये बच्चों को भी ये बोहत पसंद आती है साथ ही उन्हें दही खिलाने का एक और बहाना भी है|
इसे आप मलाई कोफ्ता, दम आलू , कढ़ाई पनीर या किसी भी North Indian खाने के साथ, Lunch या Dinner में सर्व कर सकतीं हैं | झट से तैयार करके आप इसे Welcome Drink की तरह भी परोस सकती है आने वाले मेहमानों के सामने|
Prep time – 5 Min cooks in- 10 Min Total time- 15 Min Makes – 4 Servings
सामिग्री :
- 4 कप ठंडा दही (गाढ़ा)
- 1/2 कप ठंडा दूध
- 6 टेबलस्पून पीसी हुई चीनी
- २ टिस्पून हरी इलायची पाउडर
- जरुरतानुसार बर्फ के टुकड़े
सजावट के लिए-
- 1/4 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे)
- 4 टेबलस्पून रबड़ी
लस्सी बनाने की विधि(How to make Lassi)
- दही की लस्सी बनाने के लिए, एक बड़े कटोरे या जग में दही, पीसी चीनी डालें |
- अब मथनी से दही के चिकने व चीनी के खुलने तक मथें/चलायें|
- दही में चीनी खुलने के बाद, इसमें इलायची पाउडर, दूध डालकर फिर मथें/चलायें|
- अब इसमें बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर एक बार फिर चलायें|
- ठंडी लस्सी को तुरंत गिलास/कुल्हड़ में डालें|
- ऊपर से रबड़ी डालें साथ ही कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर तुरंत परोसें|
कैसे परोसें और कब ?: इस दही की मीठी लस्सी को आप आलू के पराठें, शाही पनीर, मलाई पनीर के साथ दोपहर या रात के खाने में परोस सकते हैं, या आप इसे वेलकम ड्रिंक की तरह भी मेहमानों या दोस्तों के सामने सर्व कर सकते हैं|
सुझाव-
- लस्सी बनाने के लिए हमेशा ठंडा गाढ़ा दही ही लें|
- अगर आपको लस्सी ज्यादा पतली पसंद है तो आप इसमें दूध की मात्रा बड़ा सकते हैं| दूध लेकिन ठंडा ही इस्तेमाल करें|
- बताई गयी दूध की मात्रा से मीडियम थिक लस्सी तैयार होगी|
- अगर आपके पास रबड़ी नहीं है तो आप, दही की मलाई भी रबड़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं |
- आप इसमें चीनी की जगह शुगर फ्री डालकर इसे और healthy बना सकते हैं|