मैंगो कुल्फी(Mango Kulfi recipe)
मैंगो कुल्फी(mango kulfi) एक बोहत ही स्वादिष्ट, मन को छूने वाली रेसिपी है| ये बोहत ही आसान आम की कुल्फी रेसिपी है, जिसमें आम और गाड़े दूध का बढ़िया स्वाद आता है| आम की गुठली निकाल कर उसमें धीमी आंच पर पके गाड़े कुल्फी दूध को भरकर, आम को फ्रीज़ करके टुकड़ों में काट कर, dry fruits से सजाकर ठंडी- ठंडी सर्व करेंगे|
आम गर्मियों में आने वाला ऐसा फल है, जिसका इंतजार सब को रहता है | तो मैंआज इसीे आम से आम के अन्दर कुल्फी का दूध भरकर, आम की कुल्फी बनूंगी|क्या है इसमें खास- पके हुये खुशबूदार केसरी रंग के मीठे आम के अन्दर, इलायची की खुशबू वाले धीमी आंच पर बड़े प्यार से पके गाड़े दूध को जब भरकर, उसे जमाया जाता है और फिर टुकड़ों में काटकर, ढेर सारे कटे हुये काजू,बादाम,पिस्तों से सजाकर परोसा जाता है, तो ठंडी -ठंडी कुल्फी में आने वाली आम की खुशबू बीच में इलायची वाले कुल्फी दूध का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है|
क्या इसे बनाने में बोहत समय लगता है- इसे बनाने में बिलकुल भी बोहत समय नहीं लगता, लेकिन है जो समय लगता है वो नबस इस कुल्फी को फ्रीज़ में ज़माने में लगता है| मैं तो इस कुल्फी को बनाकर, फ्रीज़ में रख देती हूँ और जब सबको या बच्चों को खानी होती तब फटाफट निकाल कर, टुकड़ों में कट कर परोस देती हूँ|
कब परोसें- इसे आप वैसे तो जब भी मन करे, फ्रीज़ में से निकाल कर परोस सकतीं हैं, लेकिन साथ ही आप इसे lunch या dinner के बाद स्वीट डिश के रूप में परोस सकतीं हैं| आप इसे बर्थडे पार्टी या किटी पार्टी में भी स्वीट डिश में सर्व कर सकतीं हैं| इसके साथ ही आप गर्मियों में इसे बनाकर फ्रीज़ में रख सकतीं हैं और अचानक आने वाले मेहमानों या दोस्तों को सर्व कर सकतीं हैं|
क्या बच्चे इसे खायेंगे- बच्चे और आइसक्रीम ये दोनो अलग नहीं हो सकते, सभी बच्चों को आइसक्रीम बेहद पसंद होती है| गर्मियों में बच्चे बाहर जाकर सबसे पहले आइसक्रीम की डिमांड करते है तो क्यों न उन्हें घर की बने बाजार से भी टेस्टी आइसक्रीम खिलाई जाये| इससे उनकी आप आइसक्रीम की फर्मिश भी पूरी कर पाएंगी और बाहर की unhealthy चीजों से भी बचा पाएंगी|
कैसे परोसें- इसे आप फ्रीज़ में से निकाल कर तुरंत टुकड़ों में काट कर, ऊपर से कटे हुये dry फ्रूट्स से सजाकर परोसें|
आम से ढेरों रेसिपीज बनायीं जाती हैं जैसे – कच्चे आम से आम का अचार(pickle) बनाया जाता है,कुछ लोग खट्टा मीठा आम का अचार डालते हैं तो कुछ सिर्फ खट्टा, आम की आइसक्रीम(mango icecream), मैंगो मस्तानी (mango mastani), आम की लौंजी, मैंगो रसमलाई(mango rasmalai), मैंगो फिरनी (mango firni), मैंगो खीर (mango kheer), फ्रोजेन मैंगो योगर्ट(frozen mango yogurt) और भी ढेर सारी रेसिपीज|
आम और गर्मियों से जुडी कुछ अन्य रेसिपीज(summer’s recipes):
Prepration Time – 5 minute Cooking Time – 40 minute Total time – 45 minute For – 4 Serving
सामिग्री:
- 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 अल्पोंसो आम(मध्यम आकार के)
- 1 टी स्पून इलायची पाउडर
- 4 टेबल स्पून चीनी
- 4-5 काजू,बादाम, पिस्ते कटे हुये( सजाने के लिए)
मैंगो कुल्फी बनाने की विधि(How to make Mango kulfi)
- एक भारी तले के भगोने\बर्तन में लो-मीडियम फ्लैम पर, दूध उबलने रख दें|
- दूध को गाड़े होने तक पकाएं और बीच बीच में चलाते रहें, ताकि दूध तली में लगे नहीं|
- जैसे-जैसे दूध पकेगा, दूध गाड़ा होता जायेगा|
- दूध कको 1/3 होने तक पकाना है|
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें|
- २-3 मिनट बाद चीनी डालकर दूध को २-3 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें|
- दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें(रूम टेमप्रेचर पर)|
- कुल्फी मिक्सचर तैयार है|
- आम के ऊपरी सिरे को काट कर अलग रख लें|
- एक तेज़ धार के चाकू से आम की गुठली के चारों तरफ जगह बनाएं,
- ध्यान रहे आम टूटने न पाये|
- गुठली के पास जगह बनाने के बाद,
- हाथ से गुठली को पकड़ कर ट्विस्ट करते हुये, गुठली को आराम से निकाल लें|
- गुठली निकले आम को कप या गिलास के अंदर रख लें, जिससे आम सीधा खड़ा रह पाये |
- आम के अंदर कुल्फी मिक्सचर को डाल कर भर लें,
- ऊपर से आम का निकाला हुआ सिरा लगाकर बंद करदें|
- अब आम को डीप फ्रीजर में डालकर 10-१२ घंटों के लिए छोड़ दें|
- जब आम की कुल्फी सेट हो जाये तो, आम के छिलके को छिल लें|
- कुल्फी को गोलाकार में कट कर, ऊपर से कटे dry फ्रूट्स से सजाकर तुरंत परोसें|
सुजाव:
- कुल्फी के लिए मीठे गोल मुहं वाले आम का ही इस्तेमाल करें|
- गोल मुहं वाले आम की गुठली निकालने में आसानी रहती है|
- आम पका हुआ होना चाहिये, लेकिन बोहत पिलपिला नहीं वरना,
- गुठली निकालते समय आम फट जायेगा|
- कुल्फी के दूध को पकाते समय और स्वाद बड़ाने के लिए , 1/4 कप condensed मिल्क भी मिला सकतीं हैं|
- इस तरह से आम की जगह, सेब, कीवी, अनानास या अन्य फलों की भी कुल्फी बना सकते हैं|