स्वीट कॉर्न ढोकला-
कॉर्न ढोकला(corn dhokla) स्वीट कॉर्न और सूजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है| ताजे कॉर्न के साथ सूजी व हल्के खट्टे दही का स्वाद लाजवाब लगता है| इस ढोकले की सबसे अच्छी बात की, ढोकले के मिश्रण में खमीर उठाने के लिए जितना इंतजार करना पड़ता है, यह कॉर्न ढोकला बिना खमीर उठाये बनता है|
ये ढोकला खाने में जितना मजेदार, बनने में उतना ही आसान है|
कब परोसें- इस स्वीट कॉर्न ढोकले को आप किटी पार्टी , बर्थडे पार्टीज, शाम की चाय के साथ परोस सकती हैं| आपने अचानक आने वाले मेहमान के सामने में झटपट इसे बनाकर परोस सकती हैं|
कैसे परोसें- कॉर्न ढोकले को आप हरी चटनी व टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं|
यहाँ मैं कुछ अन्य रेसिपीज शेयर कर रही हूँ, उम्मीद हा आपको पसंद आयेंगी-
स्नैक्स से जुडी कुछ रेसिपीज-
पॉपकॉर्न भेल, दाल कटलेट्स, प्याज़ की खस्ता कचोरी, काले चने का शाम्मी कबाब, चीस बॉल्स, अरबी पत्ते के पकोड़े, क्रिस्पी कॉर्न चाट
Preparation Time – 5 Minutes Cooking Time – 15 -20 Minutes Total Time – 25 Minutes For – 4 servings
सामिग्री:
- 1/२ कप उबले हुये मकई के दाने
- 1/4 कप सूजी
- 4-5 टेबलस्पून गाड़ा दही
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- २ हरी मिर्च
- 1 टीस्पून राइ
- 1 टेबलस्पून तेल
- 3-4 करीपत्ता
- 1/२ सेशे इनो
कॉर्न ढोकला बनाने की विधि(How to make Corn Dhokla)
- उबलते हुये पानी में स्वीट कॉर्न को 5 min के लिए तेज़ आंच पर सॉफ्ट होने तक उबाल लें|
- अब स्वीट कॉर्न को छलनी में छान कर सारा पानी निकाल दें|
- उबले हुये कॉर्न को मिक्सी में २ टेबलस्पून पानी के साथ, पिस कर पेस्ट तैयार कर लें|
- अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकाल लें|
- इसमें दही,पानी, सूजी, हल्दी, नमक , बारीक कटी हरी मिर्च डालकर इडली जैसा मिश्रण तैयार कर लें|
- इडली स्टैंड/ ढोकला स्टैंड को तेल लगाकर चिकना करलें|
- एक बड़े भगोने में २ गिलास पानी डालकर, उसमें जाली का स्टैंड रखें और तेज़ आंच पर पानी को उबलने दें|
- तड़का पैन में 1/२ टी स्पून तेल गर्म करके उसमें राइ व करी पत्ता डालें|
- जैसे ही राइ चटकने लगे, तडके को ढोकले के मिश्रण में डालकर मिक्स करें|
- अब ढोकले के मिश्रण में इनो डालकर, जल्दी से मिक्स करके ग्रीस किये हुये स्टैंड में डालें|
- और इन्हें भगोने में रखे जाली के स्टैंड पर रखकर, भगोने को प्लेट से ढक दें|
- ढोकले को मीडियम से हाई फ्लेम पर 15-20 मिनट तक पकने दें|
- 20 min बाद चाकू का अगला सिरा ढोकले में डालकर टेस्ट करें, अगर चाकू साफ बाहर निकलता है तो ढोकला तैयार है|
- ढोकला स्टैंड को बाहर निकल कर पूरी तरह ठंडा होने दें|
- ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से किनारों को ढीला करके, ढोकले को स्टैंड से बाहर निकाल लें|
- तैयार ढोकले को कासा हुआ नारियल व धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें|
सुझाव:
- ढोकला बनाने के लिए थोड़े खट्टे दही का इस्तेमाल करें ,इससे ढोकले का स्वाद काफी अच्छा लगता है|
- ढोकले का मिश्रण गाड़ा होना चाहिये जैसे इडली का घोल होता है|
- ढोकले के घोल में, इनो हमेशा सबसे बाद में डालें|