Skip to content
बेसन की बर्फी बनाने की सामिग्री-Ingredients For making Besan Burfi
- बेसन(बर्फी के लिए) –250 gm
- देसी घी – ३०० gm
- मिंगे(खरबूजे के बीज) – 2 बड़े चम्मच
- चिरोंजी – 1 बड़े चम्मच
- किशमिश – 1 बड़े चम्मच
- कदुकास किया हुआ गोला – 1 1/२ कप
- गोंद – २ बड़े चम्मच
- मावा – 100 gm
- चीनी(चाशनी के लिए) – 400 gm (२ गिलास)
- पानी(चाशनी के लिए) – 1 गिलास
- चाँदी का बर्क – सजावट के लिए
बेसन की बर्फी बनाने की विधि-How to make Besan Burfi
- कढ़ाई में 1 बड़े चम्मच देसी घी डालकर गोंद को मध्यम आंच पर आकार में दुगने होने तक भुनलें|
- भुने हुये गोंद को निकाल कर,एक-एक करके सारे मेवों को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें|
- आखिर में घिसे हुये गोले को 1-२ min तक भूनकर निकाल लें|
- कढ़ाई में बेसन डालें,बेसन में घी डालकर मध्यम आंच पर,बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक भून लें|
- भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लें|
- कढ़ाई में पानी और चीनी,इलायची पाउडर डालकर चीनी घुलने तक पकायें|
- चीनी घुलने के बाद २ min और पकाकर चेक करें|
- एक ड्राप चाशनी की अपनी फिंगर पर रखें व अंगूठे और उंगली से चिपकाकर देखिये की चाशनी 1 तार की होनी चाहिये|
- चाशनी बनने के बाद चाशनी में बेसन और सरे मेवे डालकर मिक्स करें|
- जब तक मिक्स करते रहें जब तक मिक्सचर जमने की स्थिति में न पहुच जाये
- अब एक समतल थाली में देसी घी लगाकर चिकना करलें|
- तैयार मिक्सचर को चिकनी की हुई थाली में डालकर थाली को दोनो हाथो से धीरे-धीरे पटकते हुये मिक्सचर को बराबर फैलाये|
- थोडा ठंडा होने के बाद बर्फी की उपर चाँदी का बर्क लगाकर तेज़ धार वाले चाकू से मनचाहे आकार के कट लगा दें|
- २-३ घंटो के बाद जब बर्फी बिलकुल ठंडी हो जाये|
- तो चाकू की सहायता से कट किये हुये बर्फी के टुकड़ों को निकाल लें और परोसें|
- इसे आप एयर टाइट कंटेनर में 10-१२ दिनों तक रख सकती हैं|
टिप्स-सुझाव
- बेसन भूनते समय सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखना ही बेसन जलना नहीं चाहिये,इसलिए मध्यम आंच पर ही बेसन को भूनना है|
- चाशनी बनाते समय बार-बार चेक करते रहें की चाशनी 1 तार की बन गयी या नहीं क्युकी उससे ज्यादा चाशनी को नहीं पकाना है|
- आप चाहें तो गोंद को माइक्रोवेव में २० sec का टाइमर लगा कर भी भून सकते हैं|
- चाशनी में बेसन का मिक्सचर डालने के बाद अगर मिक्सचर पतला लग रहा है तो गाडा करने के लिए|
- कढ़ाई को पंखे के निचे रखकर थोड़े देर लगातार चलाते रहने से मिक्सचर गाडा होने लगता है|
- बेसन की बर्फी अगर 6 घंटो में भी नहीं जमी है तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालकर घी पिघलने पर २-३ min भुनें और फिर से जमा दें|
- अगर बर्फी बहुत सख्त हो गयी है तो कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच दूध डालें,गर्म करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डालदें|
- धीमी गैस पर बर्फी को कलछीसे तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें|
- और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें,बर्फी मुलायम हो जाएगी|
Related